सावन का महीना समाप्त होने में अभी भी कुछ समय बाकी है। ऐसे में आप शिव मंदिर में कुछ चीजों का दान कर सकती हैं। इससे भगवान की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि शिव मंदिर में किन चीजों का दान करना चाहिए।
भोलेनाथ को रुद्राक्ष बेहद प्रिय है। ऐसे में सावन के माह में रुद्राक्ष का दान करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है।
रुद्राक्ष करें दान
शिव मंदिर में सावन के महीने में अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शिवजी को चावल अत्यंत प्रिय है। ऐसे में चावल दान करने से व्यक्ति के जीवन में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
अनाज करें दान
सावन के महीने में चांदी का दान करना बेहद अच्छा माना जाता है। ऐसे में शिव मंदिर में आप चांदी का सिक्का दान कर सकते हैं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
चांदी करें दान
आप किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान भी कर सकते हैं। सावन के महीने में ऐसा करने से आपके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं आएगी। साथ ही, भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
दान करें वस्त्र
इस महीने में आप नमक का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी दुख समाप्त होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
नमक करें दान
सावन का महीना खत्म होने से पहले आप घी भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उससे बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर स्वस्थ बना रहता है।
घी दान करें
सावन के महीने में दूध का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को दूध अत्यंत प्रिय है। ऐसे में शिवलिंग पर जल के साथ दूध चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है।
दूध करें दान
सावन के महीने में इन चीजों का दान करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें