ऐसे करें प्लान दिल्ली से वृंदावन का ट्रिप

वृंदावन जाना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन वे इस बात में कंफ्यूज हो जाते हैं कि वहां तक कैसे पहुंचे। ऐसे में अगर आप भी श्रीकृष्ण की नगरी घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक पहुंचने का तरीका और कुछ टिप्स।

अगर आप वीकेंड पर वृंदावन जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में कुछ बहुत प्रसिद्ध और चुनिंदा जगहों पर घूमने का प्लान बनाना ही सही रहेगा, जिसे आप दो दिन में घूमकर वापस आ सकें।

2 दिन का ट्रिप

दिल्ली से बस के द्वारा मथुरा का टिकट लगभग 200 रुपये का मिल जाएगा। वहीं, ट्रेन से जानें में 2000 तक खर्चा आ सकता है। अपने बजट के अनुसार आप बस य ट्रेन का चुनाव कर सकते हैं।

टिकट का खर्च

आप दिल्ली से सबसे पहले मथुरा जा सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे से सिर्फ ढाई घंटे में आप यहां तक पहुंच जाएंगे। इसके अलावा आप खुद की गाड़ी या बस से भी मथुरा जा सकते हैं।

ढाई घंटे का रास्ता

मथुरा में ठहरने और खाने का खर्चा ज्यादा नहीं लगताहै। यहां आपको 500-3000 रुपये तक अच्छे होटल मिल जाएंगे। वहीं, खाने मे तकरीबन 500 से 1000 रुपये का खर्चा आएगा।

खाने और रहने का खर्च

यहां आप कृष्णजन्म भूमि, बांके बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर और प्रेम मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिर एक दिन में आराम से घूम सकते हैं।

मथुरा वृंदावन के मंदिर

वृंदावन घूमने के लिए स्थानीय टैक्सी या रिक्शा बुक कर सकते हैं। करीब 300 से 500 रुपये में ई रिक्शा वाला आपको यहां के 5-6 प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिर के दर्शन करा देगा।

मंदिरों के दर्शन

इसके साथ ही आप यमुना घाट पर स्नान के लिए भी जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए नाव वाला आपसे लगभग 20 या 30 रुपए प्रति व्यक्ति किराया लेगा।

यमुना घाट

इस तरह आप केवल दो दिनों में वृंदावन की सैर करके आ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें moodylines.com पर।