लोग घर को सजाने के लिए कई प्रकार के पौधे लेकर आते हैं। वहीं, हर एक चीज रखने के लिए वास्तु शास्त्र का बड़ा योगदान है। ऐसे में अगर आप बांस का पौधा लाना चाहते हैं, तो यह भी जरूर जान लें की इसे घर में लगाना चाहिए या नहीं। आइए जानें इस बारे में -
लाल रिबन
वास्तु के अनुसार, बांस के पौधे को लाल रिबन से बांधकर रखा जा सकता है। ऐसा करने से घर में जल्द ही खुशिया आती हैं।
मानसिक तनाव करे दूर
बांस का पौधा घर में रखने से गुड लक आता है। इसके साथ ही यह मानसिक तनाव को कम करने में भी हमारी मदद करता है।
लिविंग रूम में रखें
आप इस पौधे को इंडोर प्लांट की तरह लगा सकती हैं। घर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बांस के पौधे को लिविंग रूम में रखा जा सकता है।
रोशनी वाली जगह
माना जाता है कि बांस के पौधे को हमेशा लाइट वाली जगह पर ही रखना चाहिए। ऐसा न करने पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सकारात्मकता लाए
घर में खुशहाली लाने के लिए लकी बांस का पौधा ला सकते हैं, जिसमें तने की जोड़ी हो। यह घर में सकारात्मकता लाता है।
घर के लिए शुभ
बांस का पौधा घर में लगाया जा सकता है, क्योंकि इसे कई कारणों से घर के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं बांस का पौधा लगाने का तरीका और इससे जुड़े लाभ।
मुख्य द्वार पर लगाएं
बांस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से यह सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
बांस का पौधा घर में लगाने से गुड लक आ सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com पर।