भारत में बहुत सारी जगह घूमने लायक है। यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बहुत ही खूबसूरत नजारा होता है। वैसे ज्यादातर जगहों पर लोगों की भीड़ बहुत होती है, जिसकी वजह से घूमने का मजा उतना नहीं आता है। इन जगहों से दूर आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का खजियार घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर लोगों की कम भीड़ होती है।
मणिपुर
अगर आप किसी शांत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मणिपुर आपके लिए बेस्ट होगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है।
सिक्किम
सिक्किम में बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुंदर लगती हैं। अगर आप भीड़ से दूर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बहुत ही सही जगह है।
लेह
भारत में लेह घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है। यहां लोगों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड के अलमोडा से 50 किलोमीटर दूर कसौनी बहुत ही सुंदर जगह है। यहां भी ज्यादा लोग घूमने के लिए नहीं आते हैं।
वायनाड
वायनाड केरल राज्य की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की झील और झरनें बहुत ही सुंदर हैं। भीड़-भाड वाली जगह से दूर ये घूमने के लिए परफेक्ट है।
अगर आप भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाना पसंद नहीं करते हैं, तो ये जगह आपके लिए सही रहेगी। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com