वास्तु के अनुसार, चीजों और दिशाओं का बहुत महत्व होता है। इससे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी ही मान्यता वास्तु में पर्स को लेकर भी है। पर्स में जहां कुछ चीजें रखने के लिए मना किया जाता है। वहीं कुछ चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं -
श्रीयंत्र रखें
अपने पर्स में हमेशा श्रीयंत्र भी रखना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ता है।
पीपल का पत्ता
आप आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए हमेशा एक पीपल का पत्ता अपने पर्स में रखें। इससे आपको बहुत लाभ होगा।
चावल के दाने
पर्स में 21 अखंडित चावल के दाने बांधकर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दन की आवक रहती है और पैसों की तंगी नहीं होती।
कमल के बीज
कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। ऐसे में कमल के बीजों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से आप फिजूल खर्चों से बच जाएंगे।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
अपने पर्स में मां लक्ष्मी की फोटो रखनी चाहिए। इससे जीवन में पैसों की कभी कमी नही आती है।
कौड़ियां
आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने पर्स में कौड़ियां रख सकते हैं। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ हो सकता है।
पर्स में क्या न रखें
आपको भूलकर भी अपने पर्स में फटे हुए नोट, चाबियां जैसी चीजें अपने पर्स में नहीं रखनी चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
Moodylines.com
आप भी हमेशा धन आगमन के लिए अपने पर्स में इन चीजों को जरूर रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें