अश्वगंधा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इससे कई रोगों को ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में, एक्सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्टर अबरार मुल्तानी से कि अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से हमें क्या लाभ मिलते हैं-
अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ ही कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनकी मदद से हमारी बॉडी फिट बनी रह सकती है।
स्वस्थ शरीर
एक्सपर्ट के मुताबिक, अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के बैक्टीरिया, वायरस और कीटाणुओं से लड़नें में मदद करते हैं।
पोषक तत्व
कई कारणों की वजह से महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हॉर्मोन को नियत्रिंत कर फर्टिलिटी में सुधार लाता है।
फर्टिलिटी में सुधार
अश्वगंधा का सेवन करने से मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं जैसे हॉट फ्लैश, मूड स्विंग्स और चिंता से राहत पाया जा सकता है। अश्वगंधा महिलाओं में हॉर्मोन्स के सिक्रिशन को रेगुलेट करने में मदद करता है।
मेनोपॉज की समस्याएं
अश्वगंधा को एंटीओक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे खाने से थायरॉयड ग्रंथि के कार्यों को नियमित करती है। ऐसे में थायरॉयड की समस्या होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
थायरॉयड में फायदेमंद
इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- माइक्रोबियल गुण वेजाइना में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में सहायता करते हैं। इसके साथ ही अश्वगंधा वेजाइना की सूजन और खुजली छुटकारा दिला सकता है।
वेजाइनल इंफेक्शन
कई बार खराब लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं के चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।
एंटी-एजिंग
अश्वगंधा के सेवन से स्ट्रेस को भी दूर कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com पर।