Oscar ने भारत में जमकर धूम मचाई है। Oscar अवॉर्ड में भारत की ओर से RRR फिल्म का गाना नाटू-नाटू बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड किया गया था। इस गाने को इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। आइए, आपको ऑस्कर से जुड़े हाईलाइट्स के बारे में बताते हैं -
नाटू-नाटू गाने को मिला ऑस्कर
इस बार नाटू-नाटू गाने को हॉलीवुड गानों के साथ बेस्ट ओरिजिनल सांग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस गाने ने सफलता का परचम लहराकर अवॉर्ड जीता है।
ऑस्कर कारपेट
ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑस्कर में रेड कारपेट की जगह चमकीले व्हाइट कलर को चुना गया है। ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजिल्स में हुआ।
दीपिका बनी अवॉर्ड प्रेजेंटर
95वें ऑस्कर अवॉर्ड शो में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटेटर रहीं। दीपिका ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली तीसरी महिला हैं। इससे पहले प्रियंका और पर्सिस खंबाटा ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया था।
ऑस्कर को किसने किया होस्ट
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को जिमी किमेल ने होस्ट किया। वे 2017 और 2018 में एकेडमी अवॉर्ड्स होस्ट कर चुके हैं।
मिशेल योह ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड्स में मिशेल योह ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में इंडिया से शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट हुई द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता।
ऑस्कर में ये फिल्में हुईं नॉमिनेट
इस बार ऑस्कर में गन मेवरिक, अवतार द वे ऑफ वाटर, द फैबलमैन, वूमेन टॉकिंग, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्ट फ्रंट जैसी फिल्में नॉमिनेट हुईं।
बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें moodylines.com स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।