दिल्ली की इन सड़कों पर सजते हैं खास पेड़

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम के अलावा भी देखने के लिए बहुत सुंदर चीजें हैं। तो, अगर वीकेंड आ रहा है और आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, हम आपको दिल्ली की उन सड़कों के बारे में बता रहे हैं जहां पेड़ के नजारें बेहद ही खूबसूरत हैं। अगर आपको भी ग्रीनरी का शौक है तो, चलिए इन सड़कों का रुख कर लें -

दिल्ली में केरल का मजा लेने के लिए लुटियन दिल्ली गोल डाक खाना से सटे विशंभर दास मार्ग पर नारियल के पेड़ लगाए गए हैं। ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी।

नारियल का पेड़ वाली सड़क

आप नॉर्थ रिज रोड पर भी कर्वी रोड पर सजे पेड़ों को देखकर उनकी खूबसूरती में खो जाएंगे। यहां का लैंडस्केप बेहद ही सुंदर है।

नॉर्थ-रिज रोड

आप दिल्ली की शांतिपथ रोड पर भी जा सकते हैं। यहां की चौड़ी सड़क और उस पर खूबसूरत बगीचे देखकर आपकी आंखें चमकने लगेंगी।

शांतिपथ

दिल्ली का शेर गिल मार्ग अप्रैल से जून के बीच अपने पूरे यौवन पर रहता है। इन दिनों दिल्ली की इन सड़कों पर मानो सोने की वर्षा हो रही हो । आप भी यहां जाकर नजारों का लुत्फ उठाएं।

शेरगिल मार्ग

नीम के पेड़ देखने का शौक रखने वाले लोग दिल्ली की पृथ्वीराज रोड, औरंगजेब रोड, तीस जनवरी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग पर जाएं। बारिश में इसकी भीनी-भीनी खुशबू मन को मोह लेगी।

नीम के पेड़ वाली सड़क

दिल्ली की राजेश पायलट रोड पर महुआ के पेड़ हैं। ये पेड़ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और जंगलों में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं। ये पेड़ सड़क की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

महुआ का पेड़

दिल्ली में आपको तीन मूर्ति मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड पर इमली के खूब पेड़ मिलेंगे। आप इस खूबसूरत सड़क पर जरूर जाएं।

इमली का पेड़ वाली सड़क

अगर आप भी खूबसूरत नजारों के शौकीन हैं तो, दिल्ली की इन सड़कों पर सजे पेड़ों को देखने जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें moodylines.com