वास्तु शास्त्र में कपूर के कई लाभ बताए गए हैं। इसे घर में रखने से जीवन के कई तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे ही इसे पर्स में रखने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कपूर को पर्स में रखने के लाभ-
अक्सर लोगों की बुरी नजर जीवन में नकारात्मकता ला देती है। ऐसे में आपको अपने साथ पर्स में कपूर रखना चाहिए। इससे नजर दोष दूर होता है।
नजर दोष से मुक्ति
कुछ लोग सुंदरता को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में आपका शुक्र कमजोर हो सकता है। इसे मजबूत करने के लिए आप पर्स में सफेद कपड़े में कपूर को बांधकर रख सकते हैं।
शुक्र मजबूत करे
कपूर की तासीर ठंडी होती है। अगर आप इसे हमेशा अपने पास या अपने पर्स में रखते हैं, तो इससे आपका मन शांत होता है और दुख दूर होते हैं।
मन रहेगा शांत
अगर आपकी कुंडली में सर्प दोष,पितृ दोष या राहु-केतु के दोष हैं, तो भी आपको अपने पर्स में कपूर रखना चाहिए। इससे आर्थिक संकट दूर होता है।
आर्थिक स्थिति सुधारे
अगर आप लंबे वक्त से कर्ज से परेशान हैं, तो आपको कपूर की कुछ गोलियों को रुमाल में बांध कर अपने पर्स में रखना है। इसे हर कुछ दिन में बदलते रहें।
कर्ज मुक्ति के लिए
अगर आपके आसपास हमेशा कलेश बना रहता है, तो ऐसे में आपको अपने पर्स में कपूर जरूर रखना चाहिए। इसे सूंघने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
क्लेश दूर करे
कोई लंबे वक्त से घर में बीमार है और इलाज में अत्यधिक धन खर्च होने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है, तो अपने पास कपूर जरूर रखें। साथ ही सोते हुए तकिए के नीचे भी कपूर रखें।
सेहत के लिए
आप भी अपने पास कपूर रखकर ये लाभ ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें