घर में पड़ी ये खराब चीजें बना सकती हैं कंगाल
टूटा फर्नीचर
घर में कभी भी टूटा हुआ फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। ये आपके घर में वास्तु दोष पैदा करता है और आपके जीवन में आर्थिक तंगी का कारण भी बनता है।
टूटा हुआ आईना
घर में टूटा हुआ आईना रखना बहुत ही अशुभ होता है। इससे आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
खराब घड़ी
घर में रखी बंद घडियां आपकी किस्मत पर असर डालती हैं। ये नकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसे घर में रखना बहुत ही अशुभ माना गया है।
टूटा हुआ पलंग
घर का टूटा हुआ पलंग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ाता है। इससे घर में कभी शांति नहीं रहती और लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं।
टूटा हुआ कांच
कांच का टूटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। घर में रखा टूटा कांच नकारात्मकता को आकर्षित करता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा होती हैं।
टूटे हुए बर्तन
घर में टूटे हुए बर्तनों को रखना या इनका इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है।
टूटी तस्वीरें
घर में अक्सर फोटो फ्रेम टूट जाते हैं, इन्हें घर में ना रखें। ये वास्तु दोष पैदा कर सकते हैं और आपको कंगाल कर सकते हैं।
आप भी घर से इन टूटी चीजों को हटा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com
Learn more