रोज बिस्कुट खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

चाय के साथ या फिर हल्की-फुल्की भूख को दूर करने के लिए लोग अक्सर बिस्कुट खाते हैं। इससे ये हमारे रूटीन में शामिल हो जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इसको रोज खाने से  सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से -

गैस की समस्या

बिस्कुट में फाइबर की मात्रा नहीं होती है, साथ ही उसमें शुगर कार्ब्स ज्यादा होते हैं, जिस वजह से इसका ज्यादा सेवन गैस की समस्या को जन्म देता है।

होता है ग्लूटेन

ज्यादातर बिस्कुट में ग्लूटेन होता है, जिससे सेहत स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आफ ग्लूटेन फ्री बिस्कुट खाना चाहते हैं, तो ओट्स या मल्टीग्रेन ऑरगेनिक बिस्कुट खा सकते हैं।

वजन बढ़ना

बिस्कुट में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही शुगर भी ज्यादा होता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ाए

बिस्कुट में शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ता है। डायबिटीज के मरीज इस बात का खास तौर पर ध्यान रखें।

कैविटी प्रॉब्ल्म

ज्यादा बिस्कुट खाने से दांत में कीड़े लगने की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे जितना हो सके अवॉयड करें या फिर कम खाएं।

कब्ज बढ़ाए

बिस्कुट का ज्यादा सेवन या फिर रोजाना खाना, दोनों ही पाचन के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे न केवल कब्ज बल्कि गैस, ब्लोटिंग, पेट फूलना, एसीडिटी आदि की समस्या हो सकती है।

दिल के लिए नुकसानदायक

बिस्कुट का रोजाना सेवन हृदय से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाने में मददगार है। दरअसल, इसके ज्यादा सेवन से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल की सेहत पर बुरा असर डालता है।

Moodylines.com

अगर आप भी बिस्कुट रोजाना खाते हैं, तो सावधान हो जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें