2 दिन घूमने के लिए बेस्ट है दिल्ली के पास की मौजूद ये जगहें

हमारे व्यस्त जीवन और लाइफस्टाइल की वजह से खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घूमना आपके सेहत और मानसिक शांति के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो इन जगहों पर 2 दिन के लिए घूमने का प्लान कर सकते हैं।

अलवर

दिल्ली से अलवर आप महज 2 घंटों में पहुंच सकते हैं। यहां का किला, विनय विलास महल और म्यूजियम आदि देखने लायक जगहें है।

कसौली

दिल्ली से कसौली लगभग 300 किमी की दूरी पर है। यहां का अद्भुत नजारा प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। आप कुछ ही घंटों में यहां पहुंच सकते हैं।

जयपुर

दिल्ली से जयपुर की दूरी ज्यादा नहीं है। आप यहां बस या ट्रेन से भी जा सकते हैं। जयपुर की खूबसूरती आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए काफी है।

कुरुक्षेत्र

दिल्ली से कुरुक्षेत्र आप लगभग 3 घंटों में पहुंच सकते हैं। हरियाणा में मौजूद यह एक मशहूर तीर्थ स्थल है। वींकेड पर घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

मसूरी

दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर की है। उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर आप दो दिन की छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

ऋषिकेश

दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग पांच घंटों की है। दो दिन के लिए आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां लक्षण झूला, राम झूला और त्रिवेणी घाट जैसी कई जगहों का मजा ले सकते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरती की बात ही कुछ और है। यहां पर आप अपनी छुट्टियों को सुकून से म सकते हैं। यहां पर मौजूद हिल स्टेशन और प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही गजब की है।

Moodylines.com

आप भी दिल्ली के पास की इन जगहों पर वीकेंड का मजा ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें