विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन ज्यादा पैसे लगने की वजह से कई बार हमें अपने शौक से समझौता करना पड़ता है। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहें जहां भारत करेंसी की कीमत ज्यादा होने के चलते आप अपने बजट में विदेश यात्रा कर सकते हैं।
इंडोनेशिया
किसी लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान है, तो इंडोनेशिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां 1 रुपए की कीमत 183.52 इंडोनेशियाई है। ऐसे में आप यहां सस्ते में घूम सकते हैं।
हंगरी
यूरोप कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां का खर्च आप आसानी से उठा सकते हैं। अगर आप कम बजट में यूरोप घूमने जाना चाहते हैं, तो हंगरी जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां एक रुपए की कीमत 4.24 हंगेरियन फोरिट है।
जापान
अगर आपको खूबसूरत नजारे देखने का शौक है, तो जापान को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह 1 रुपए की कीमत 1.72 जापानी येन है। यहां की ट्रिप आप सस्ते में प्लान कर सकते हैं।
वियतनाम
किसी सस्ती जगह की तलाश में हैं, तो वियतनाम का दीदार भी कर सकते हैं। इस जगह 1 रुपए की कीमत 286.27 वियतनामी दोंग है। ऐसे में आप यहां मजे से बजट में घूम सकते हैं।
श्री लंका
इस जगह 1 रूपए 2.30 श्रीलंकाई रुपए के बराबर है। यही वजह है कि श्री लंका में जाकर आप सस्ते में दोगुना मजे कर सकते हैं। यहां कई शानदार घूमने की जगहें हैं।
नेपाल
अगर आपको कम समय और कम पैसों में कोई जगह एक्सप्लोर करनी है, तो नेपाल जा सकते हैं। इस जगह 1 रुपए का एक्सचेंज रेट 1.60 नेपाली रुपए है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको बेहद पसंद आएंगे।
कोस्टा रिका
अगर आप एक नेचर लवर हैं, तो इस जगह जाने का प्लान बना सकते हैं। कोस्टा रिका में 1 रुपए की कीमत 6.52 कोस्टा रिकन कोलोन है। यहां घूमकर आपको खूब मजा आएगा।
अपने बजट के अनुसार आप इन जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com पर।