वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ऐसा ही एक पौधा छुईमुई का भी है, जिसे लाजवंती का पौधा भी कहा जाता है। आइए, आपको इस पौधे के वास्तु लाभ के बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं -
जल रोज दें
लाजवंती पौधे को रोजाना जल देकर उसकी सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर के धन-धान्य में वृद्धि होगी।
ये पौधे भी है शुभ
हल्दी का पौधा लगाने से भी घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। बरगद और पीपल के पेड़ को भी हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है।
इस दिशा में रखें पौधा
इस पौधे को घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए। आप इसे गमले में लगाकर भी ईशान कोण में रख सकते हैं।
शनिदेव को है पसंद
इस पौधे पर नीले रंग के फूल आते हैं। शनि देव को नीला रंग बहुत प्रिय होता है। इसके फूलों से उनकी पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
गुणों से भरपूर
लाजवंती का पौधा तुलसी की तरह ही अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।
आर्थिक तंगी से राहत
इस पौधे को घर में लगाने से धन की ऐसी वृद्धि होती है कि कभी भी आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ता है।
कृष्णकांता का पौधा
इस बेल पर नीले रंग के फूल आते हैं। इसे लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
आप भी इस पौधे को लगाकर घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें moodylines.com