पार्टनर के साथ घूमने का मन है, लेकिन आपका बजट कम है, तो अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप भारत में कई जगहों पर केवल 10 हजार के बजट में अपने पार्टनर के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में-
वादियों में रोमांस करने का मजा ही कुछ अलग है। हिमाचल के कसोल में आप पार्टनर के साथ आराम से 1000-1500 तक का रूम ले सकते हैं। साथ ही यहां खाना-पीना भी आपको महंगा नहीं पड़ेगा।
कसोल
केरल घूमने के लिए बेस्ट जगह है। केरल का वायना घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप कई प्राचीन मंदिरों में भी घूम सकते हैं। ये आपके बजट के लिए बेस्ट जगह है।
वायनाड
हिल स्टेशन पर पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में आप मसूरी घूम सकते हैं। यहां आपको हजार से 2 हजार तक में रूम मिल सकते हैं।
मसूरी
यहां आप पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां रहना और खाना आपको काफी सस्ता पड़ेगा।
ऋषिकेश
इस पिंक सिटी में पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही कुछ अलग है। यहां पर रहना खाना बहुत ही सस्ता है। आप आराम से यहां पार्टनर के साथ कम बजट में मजे कर सकते हैं।
जयपुर
कर्नाटक के कुर्ग में आप नेचर के करीब होने का अहसास करेंगे। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की खूबसूरती को आप पार्टनर के साथ कम खर्च में देख सकते हैं।
कुर्ग
मौज-मस्ती के लिए मशहूर इस जगह पर आप पार्टनर के साथ कम बजट में घूम सकते हैं। यहां आप शॉपिंग और स्ट्रीटफूड का भी मजा ले सकते हैं।
गोवा
आप भी इन जगहों पर पार्टनर के साथ जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें moodylines .com