गन्ने का जूस किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ? आइये जानते है
गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना हर किसी को पसंद होता है। इसे पीने के कई फायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों की सेहत के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
मोटापा
गन्ने के जूस में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। गन्ने में मौजूद कैलोरीज और शुगर आपके शरीर का फैट तेजी से बढ़ा सकते हैं।
फूड पॉइजनिंग
ठेले पर मिलने वाला जूस कई बार हाइजीनिक तरीके से नहीं बनाया जाता। ऐसे में अगर आपको पहले ही बाहर के खाने से फूड पॉइजनिंग हो, तो गन्ने के जूस से दूर रहना चाहिए।
पेट खराब होने पर
गन्ने के जूस में पोलीकोसैनॉल होता है जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आपको पेट दर्द के साथ उल्टी, चक्कर आना और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कैविटीज
जिन लोगों को दातों में कैविटीज की समस्या हो उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में प्राकृतिक शुगर मौजूद होता है, जो मुंह के बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है।
डायबिटीज
गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं, ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है। ऐसे में यह डाबिटीज रोगी के ब्लड शुगर लेवल पर असर डाल सकता है।
सर्दी-जुखाम
गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप सर्दी-जुखाम होने पर गन्ने का जूस पीते हैं, तो आपकी यह समस्या और बढ़ सकती है।
हार्ट हेल्थ खराब होने पर
जिन लोगों को दिल की सेहत से जुड़ी समस्याएं होती हैं उन्हें गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर और संक्रमण बढ़ा सकता है, जो दिल के लिए अच्छा नहीं होता है।
Moodylines.com
अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या हो, तो गन्ने के जूस से परहेज करना बेहतर साबित होगा। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें