पुराने किले को अगर समुद्र के नजारों से समृद्ध देखने को मिले, तो आंखों को कितना सुकून मिलेगा। आज हम भारत के ऐसे किलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समुद्र के किनारे स्थित हैं और जहां से आप अपने समृद्ध भारत की ऐतिहासिक व प्राकृतिक दोनों चीजों का आनंद ले सकते हैं।
पुर्तगाली शैली पर बने इस किले से आप अरब सागर व मांडवी नदी के संगम को देख सकते हैं। गोवा घूमने का प्लान है, तो इस किले का दीदार जरूर करें।
केरल में अरब सागर के किनारे स्थित इस किले से आप खूबसूरत शाम का दृश्य देख सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे व एतिहासिक दृश्य दोनों का संगम मंत्रमुग्ध कर देगा।
महाराष्ट्र में स्थित, तीन ओर से अरब सागर से घिरे इस किले को सिंधुदुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। बेहद प्राचीन होने के साथ ही यह किला बेहद खूबसूरत भी है। यह किला छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा को बयां करता हुआ प्रतीत होता है।
प्रशांत महासागर के किनारे स्थित दीव किला भी पुर्तगाली वास्तुकला पर बना हुआ है। इस किले से आप अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
सुवर्ण किला प्राचीन मराठा साम्राज्य का गौरव था। इस किले को बनवाने का उद्देश्य समुद्री आक्रमणकारियों से साम्राज्य को बचाने का था। यहां से अरब सागर के शानदार नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद गांव में स्थित है। समुद्र तल से 90 फीट की ऊंचाई पर बना यह किला चारों और से पानी से घिरा हुआ है, जिसके कारण इसे 'आईलैंड फोर्ट' के नाम से भी जाना जाता है।
इन किलों की सुंदरता के कारण यहां पर कई तरह के बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। आप चाहें, तो खुद का कैमरा लेकर जाएं और खूबसूरत फोटोशुट भी करा सकते हैं।
प्राकृतिक व एतिहासिक, दोनों दृश्यों के संगम से भरे इन किलों को देखने आप भी जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें moodylines.com